-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
-
A
-
B
-
C
-
D
शेयर
Current affairs (करेंट अफेयर्स) 2020 in Hindi
किस देश की इस्पात बनाने वाली कंपनी आंध्र प्रदेश इस्पात परियोजना हेतु एक संयुक्त कार्य समूह बनाने के लिए आरआईएनएल के साथ बातचीत कर रही है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
दक्षिण कोरियाई स्टील बनाने वाली कंपनी पॉस्को भारत की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के साथ आंध्र प्रदेश इस्पात परियोजना के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने के लिए बातचीत कर रही है। यह पहल भारतीय इस्पात मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश में एक ग्रीन-फील्ड प्रोजेक्ट स्थापित करने की उनकी योजनाओं की देखरेख के लिए की है। दोनों स्टील कंपनियां मूल्यवर्धित विशेष ग्रेड के इस्पात विनिर्माण के लिए संयुक्त उद्यम (जेवी) लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे आरआईएनएल के स्वामित्व वाली भूमि पर निवेश के संबंध में एक समझौता ज्ञापन (दोनों कंपनियों के बीच) के कार्यान्वयन को आसान बनाने के लिए पोस्को और आरआईएनएल के प्रतिनिधियों / प्रवक्ताओं से मिलकर संयुक्त कार्यसमूह (JWG) बनाएंगे।राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा होगा?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण ने घोषणा की कि कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने वाला पहला राज्य होगा। कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए प्रशासनिक सुधार और कानूनों में संशोधन जैसे आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताएं और कार्यान्वयन' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) क्या है? यह देश में शिक्षा के विकास का मार्गदर्शन करने के लिए एक सर्व-समावेशी ढांचा है। इसे पहली बार 1964 में पेश किया गया था और 1986 और 2020 में इसे संशोधित किया गया।किस देश ने पांचवां गाओफेन-9 श्रृंखला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
चीन ने जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर, इनर मंगोलिया, चीन से पांचवां गाओफेन-9 श्रृंखला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और दो छोटे पेलोड लॉन्च किए हैं। उपग्रहों को ले जाने वाला लॉन्ग मार्च 2 डी रॉकेट गोबी रेगिस्तान में जियुक्वान से रवाना हुआ। लॉन्च को चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन (CASC) द्वारा स्थापित किया गया था। एक बहुआयामी परीक्षण उपग्रह और राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एक छोटा उपग्रह तिआनतुओ-5 भी कक्षा में भेजा गया था। तिआनतुओ रिमोट सेंसिंग और अन्य पेलोड ले जाने वाले प्रयोगात्मक उपग्रह हैं।किस राज्य सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा रोपवे लॉन्च किया है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
असम सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत की सबसे लंबी नदी रोपवे सेवा का शुभारंभ किया है, जिसका उद्घाटन राज्य के वरिष्ठ मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने किया है। वह इसे भारत में उन्नत और सबसे लंबी नदी पार हवाई प्रणालियों में से एक मानते हैं। यह देश का सबसे लंबा रोपवे है, जो गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ेगा। रोपवे की कुल लंबाई 2 किमी होगी जो लगभग 8-9 मिनट में हो सकती है। असम सरकार ने परियोजना में कुल 56 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस रोपवे पर एक समय में लगभग 32 यात्री सवार हो सकते हैं।भारत के साथ-साथ कौन से देश रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
भारत के साथ, पाकिस्तान और चीन भी रूस में अगले महीने होने वाले सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। रणनीतिक कमांड-पोस्ट अभ्यास का नाम "कावकाज़ 2020" ("काकेशस 2020") है जिसमें भारतीय सैन्य टुकड़ी के साथ-साथ पाकिस्तान और चीन सहित विभिन्न देश भी हिस्सा लेंगे। भारतीय सेना की एक पैदल टुकड़ी , तोपखाने, बख़्तरबंद गाड़ियों के साथ लगभग 180 सैनिक और अधिकारी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। इसमें भारत की तरफ से वायु सेना और सिग्नल कोर के जवान भी सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। अभ्यास में मेजबान रूस सहित 19 काउंटी देश शामिल होंगे। इस अभ्यास में 12,500 से अधिक सैनिक भाग लेंगे।किस मंत्रालय ने टीएएआई और फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के साथ भागीदारी की है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
पर्यटन मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) और फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए एक औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के माध्यम से, एफएलओ और टीएएआई, व्यक्तिगत और आतिथ्य कौशल, एक अधिक लचीला कार्य संतुलन और बहुत कम पूंजी के साथ उद्यमिता के लिए अधिक विकल्पों को प्रदान करने पर बल देगा। यह सहयोग पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें भारत के पर्यटन कार्यबल का एक मूलभूत हिस्सा बनने में सक्षम बनाने का लक्ष्य रखेगा। राज्य पर्यटन विभागों और राज्य पर्यटन निगमों के साथ-साथ एफएलओ और टीएएआई के राज्य के समूहों के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न की जा सकेगी, जिससे महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जा सकेगा, यह पर्यटन उद्योग में महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकता है और उनके आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित कर सकता है।किस कंपनी ने डिजिटल कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ साझेदारी की है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी, इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने एक मुफ्त डिजिटल शिक्षा मंच की शुरुआत की, जो नई प्रौद्योगिकियों तथा पेशेवर कौशल विकास पर केंद्रित है। इस साझेदारी के तहत आईबीएम ‘ओपेन पी-टेक’ मंच से ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार करेगा और एनएसडीसी के ई-स्किल इंडिया पोर्टल के जरिए इसकी पेशकश की जाएगी। इस पहल से देश के युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए विभिन्न कौशल को सीखने में मदद मिलेगी। इस पहल के तहत युवाओं को साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचैन, कृत्रिम मेघा और मशीन लर्निंग, क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी उभरती हुई तकनीकों के बारे में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।_____ सरकार द्वारा बायोफ्लॉक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एक नई नीति शुरू की गई है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
ओडिशा सरकार ने बायोफ्लॉक तकनीक के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। यह योजना मत्स्य पालन में बायोफ्लॉक तकनीक के माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। बायोफ्लॉक आधारित मछली पालन एक ऐसी तकनीक है जिसमें सीमित क्षेत्र में ही मछली पालन संभव है और इसके लिए पारंपरिक तौर पर पानी की अधिक मात्रा और अधिक जमीन की जरूरत नहीं होती है। इस तकनीक में, टैंक में अपशिष्ट कार्बनिक पदार्थ प्रोबायोटिक्स और कार्बन स्रोतों जैसे कि शीरा के उपयोग से पचता है और मछली के भोजन में परिवर्तित हो जाता है। यह योजना राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाएगी और उद्यमियों, बेरोजगार युवाओं और इच्छुक प्रगतिशील मछली किसानों को आजीविका सहायता प्रदान करेगी। राज्य सरकार उन उद्यमियों को 40 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करेगी जो मछली का उत्पादन करने के लिए नई जैव-प्रणाली शुरू करना चाहते हैं।किस देश ने काला सागर में सबसे बड़े प्राकृतिक गैस रिजर्व की खोज की है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है
Explanation:
तुर्की ने अपने फ़तेह नामक ड्रिलिंग जहाज़ की मदद से काला सागर के टूना-1 क्षेत्र में सबसे बड़े प्राकृतिक गैस रिजर्व की खोज की है। टूना-1 ज़ोन नेप्टून ब्लॉक के पास स्थित है जो रोमानिया का गैस रिजर्व है। खोजे गए प्राकृतिक गैस रिजर्व की मात्रा 320 बिलियन क्यूबिक मीटर है। हाल ही में खोजे गए गैस रिजर्व से तुर्की प्राकृतिक गैस आयात पर रूस, ईरान और अजरबैजान से अपनी निर्भरता में कटौती कर सकता है और अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। तुर्की का लक्ष्य भविष्य में ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बनना है।किस बीमा कंपनी ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ अपने विलय की घोषणा की है?
Correct Answer
आपका जवाब गलत है